फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका, हिना का राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में चयन

Thu, 12 Nov 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के स्वास्थ्य पोषण और स्वच्छता उप विषय में जीआईसी गोविंद की छात्रा प्रियंका बिष्ट और हिना कौशर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


इन छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ है। स्कूल में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पीएस होलरिया ने दोनों छात्राओं को नकद धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया।

उन्होंने छात्राओं से राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भी बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। विधायक रेखा आर्या, मुख्य शिक्षाधिकारी बीएन सिंह, जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद, खंड शिक्षाधिकारी चंद्रशेखर बनकोटी ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर मोहन नेगी, अल्का अधिकारी, विद्या भाकुनी, सुंदर लाल आर्य, मनोज कुमार जोशी, ललित मोहन पांडे, नरेंद्र कुमार, यशोदा पांडे, गणेश सिंह रावत, अजीता ऐरी, चंपा शर्मा, राम सिंह, ललित मोहन जोशी, गणेश जोशी, रीता अधिकारी, मनीष कुमार, राधा, एसएमसी अध्यक्ष दिनेश कांडपाल, पीटीए अध्यक्ष मोहन राम, कैलाश तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें