फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों पर ट्यूशन फीस के साथ अन्य शुल्क भी वसूलने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के अभिभावक संघ ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एचबी चंद से मुलाकात कर शिकायत की है कि लॉकडाउन में ऑनलाइन शिक्षण के नाम पर निजी स्कूलों ट्यूशन फीस के साथ ही अन्य शुल्क भी अभिभावकों से वसूल रहे हैं। इस पर अंकुश लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

अभिभावकों ने स्कूल संचालित नहीं होने के बावजूद फीस जमा कराने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में सीईओ ने निजी स्कूलों के प्रबंधकों और अभिभावकों की बैठक में स्कूलों को कड़े निर्देश जारी किए थे, लेकिन उनका पालन निजी स्कूल नहीं कर रहे हैं।
अभिभावकों ने कहा कि पूर्व में हुई बैठक में ऑनलाइन शिक्षा दे रहे स्कूलों से ट्यूशन फीस का चार्ट सीईओ कार्यालय को उपलब्ध कराने और उसी के अनुरूप बिना किसी दबाव के न्यूनतम ट्यूशन फीस लेने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक स्कूल प्रबंधकों ने यह सूचना नहीं भेजी है। आरोप लगाया कि स्कूल अभिभावकों से ट्यूशन फीस के साथ अन्य शुल्क भी वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

शिष्टमंडल ने सीईओ से मांग कि निजी स्कूलों को स्पष्ट निर्देश जारी कर पारदर्शी प्रणाली के तहत ऑनलाइन ट्यूशन फीस सार्वजनिक करें। अभिभावकों की मांग पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। शिष्टमंडल में अभिभावक संघ की ओर से मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी, दीप जोशी, नगर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अनिता रावत,कमल जोशी, हीरा बिष्ट, मनोज बिष्ट, हरिनंदन रौतेला, गिरीश गोस्वामी, विनोद वैष्णव, नंदन बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें