फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने दिया दस लाख का चैक, भाजपा नेता बलूनी का दावा झूठा: कलेर

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दिल्ली के मिंटो ब्रिज हादसे में पिथौरागढ़ जिले के मृतक कुंदन सिंह के परिजनों को दस लाख का चेक देने के मामले में सियासत शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि दस लाख की राशि दिल्ली सरकार ने दी और मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मृतक कुंदन के चचेरे भाई तारा सिंह को चेक सौंपा। तारा सिंह भी पत्रकार वार्ता में मौजूद थे और उन्होंने कुंदन के परिवार को 10 लाख की सहायता देने के लिए केजरीवाल सरकार और आप का आभार जताया।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में आप के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेरने कहा कि राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी इस मामले में जनता को गुमराह करके सस्ती लोकप्रियता बटोरने का प्रयास कर रहे हैं। बलूनी कुंदन के परिवार को मदद देने का दावा कर रहे हैं जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया के प्रयासों से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मृतक कुंदन सिंह के परिजनों को दस लाख की सहायता दी है। यदि बलूनी मदद ही करना चाहते हैं तो उत्तराखंड में आपदा और बाढ़ प्रभावितों की करें।
उत्तराखंड में उनकी अपनी भाजपा सरकार है। अपनी सांसद निधि से भी उन्हें दस लाख देने चाहिए। आप के प्रदेश संगठन मंत्री (कुमाऊं प्रभारी) अमित जोशी ने कहा कि भाजपा दिल्ली में मृतक कुंदन के परिजनों की मदद करने का झूठा दावा कर रही है जबकि भाजपा के लोग उत्तराखंड में आपदा और बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। उत्तराखंड में भी आपदा में मारे गए व्यक्ति के परिवार को दस लाख की सहायता मिलनी चाहिए। इस मौके पर एनएल साह, देव सिंह, अखिलेश टम्टा, देव सिंह टंगड़िया, संजय पांडे, सिद्धार्थ जोशी, सईदुल बेग, अमजद अहमद, चंद्रशेखर, रोहित जोशी, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें