फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना में महिला बीमा पर जोर

Thu, 27 Aug 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अधिकारियों को बीपीएल और अंत्योदय परिवारों की महिलाओं को प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि इस काम में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि बीपीएल और अंत्योदय परिवारों की महिलाओं, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं  के अलावा भोजन माताओं को भी प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना से जोड़ना है।

कोई भी बैंक इसमें लापरवाही नहीं करे। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित बैंक कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि महिला मंगल दल पात्रों को बीमा सुरक्षा से आच्छादित करने में सहयोग करें।
विज्ञापन


प्रत्येक बीमे के लिए महिला मंगल दल को दस रुपये प्रोत्साहन राशि और बीमा की रकम का भुगतान सरकार करेगी। डा. श्रीवास्तव ने मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम और युवा कल्याण अधिकारी को इस काम में तेजी लाने  के निर्देश दिए हैं।

वन विभाग को मेरा पेड़, मेरा धन योजना के तहत कम से कम  300 महिलाओं को पांच-पांच फलदार पौधे 28 अगस्त से उपलब्ध कराने को कहा।

ताकि महिलाएं जीवित पौधों पर तीन साल बाद सरकार द्वारा दिए जाने वाले बोनस की भागीदार बन सकें। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र, एसडीएम रिंकू  बिष्ट, जिला विकास अधिकारी डीडी पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें