फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुजाति आयोग के उपाध्यक्ष बाराकोटी की पत्रकार वार्ता

Mon, 28 Dec 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी ने कहा है कि आयोग प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर लोगों को न्याय दिला रहा है। आयोग में दर्ज शिकायतों में से उनके पास छह माह में 50 शिकायतें आई थीं। इनमें से दर्जनभर शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है।
विज्ञापन


यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि आयोग में अनुसूचित जाति के लोग शैक्षिक, विकास, जातिगत उत्पीड़न, भूमि, नौकरी प्रोन्नति आदि को लेकर शिकायत दर्ज कराते हैं। पिछले छह माह में 50 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। आयोग ने प्रदेश में 1360 फार्मेसिस्टों के पदों में से रिक्त बैकलॉग के 119 पद भरने के निर्देश सरकार को दिए हैं।

उन्होंने कहा कि तपेदिक रोग के उपचार के लिए  डाट्स परियोजना में तैनात प्रोवाइडरों को स्वास्थ्य विभाग में पद खाली होने पर प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति देने के निर्देश भी सरकार को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कई मामलों में स्थलीय निरीक्षण कर लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन


आयोग गरीबों को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, निर्माण समिति उपाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें