फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एचएमपीवी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार

Sat, 11 Jan 2025 04:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बनाया गया आठ बेड का स्पेशल आइसोलेशन वार्ड
विज्ञापन



अल्मोड़ा। ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर है। जिला अस्पताल में आठ बेड का स्पेशल आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। एचएमपीवी को लेकर निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी गई है। भर्ती वार्ड के बाहर से सैनिटाइजर और मास्क मरीजों के लिए रखे गए हैं। अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को वायरस को लेकर जागरूक किया जा रहा है।



पीएमएस डॉ.एचसी गड़कोटी ने बताया कि इस वायरस को लेकर चिकित्सकों को पूर्ण जानकारी दी गयी है। अस्पताल में इसके लिए दवाई और ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने लोगो से सर्दी, खांसी, बुखार और कफ के गंभीर लक्षण होने पर अस्पताल आकर जांच करवाने को कहा है। बताया कि यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में खांसने, छींकने और हाथ मिलाने आदि से फैलता है।
विज्ञापन


सीएचसी और पीएचसी में जागरूकता अभियान
जिले के सीएचसी और पीएचसी में वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग जागरूकता अभियान चला रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत की स्थिति पैदा न हो। लोगों को वायरस से बचने के लिए तरीकों की भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


कोट- एचएमपीवी को लेकर अस्पतालों में स्पेशल आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। प्रशासन लोगों को इस वायरस से बचाव के लिए जागरूक कर रहा है। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि एहतियात बरतना जरूरी है। -डॉ. आरसी पंत, सीएमओ अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें