फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चौड़ा गोल्ज्यू मंदिर के कायाकल्प की तैयारी, 40 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा

Wed, 15 Jul 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोमेश्वर क्षेत्र के चौड़ा स्थित गोल्ज्यू मंदिर का जल्द ही कायाकल्प होने की उम्मीद जगी है। मंदिर के सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) ने करीब 40 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


केएमवीएन के प्रस्ताव में मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं का विकास, पहुंच मार्ग में सुधार व पर्यटन की दृष्टि से आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की योजना शामिल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि मंदिर के विकसित होने से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। चौड़ा स्थित गोल्ज्यू मंदिर प्राचीन मंदिरों में शामिल है। इसे 11वीं शताब्दी के कत्यूरी अथवा चंद शासनकाल का बताया जाता है। मंदिर की स्थापत्य शैली बद्रीनाथ मंदिर से काफी मिलती-जुलती है जो इसे विशेष पहचान देती है। यहां वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। अन्य गोलू देवता मंदिरों की तरह चौड़ा गोल्ज्यू मंदिर में भी श्रद्धालु स्टांप पेपर या सादे कागज पर अपनी अर्जियां लिखकर न्याय की गुहार लगाते हैं। लोगों की गहरी आस्था के कारण यह मंदिर कुमाऊं ही नहीं बल्कि प्रदेश के अन्य हिस्सों के श्रद्धालुओं के लिए भी प्रमुख धार्मिक स्थल बना हुआ है।
चौड़ा गोल्ज्यू मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 40 लाख का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद जल्द कार्य शुरू किया जाएगा। -एचसी शर्मा, अवर अभियंता, केएमवीएन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें