फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नंदा देवी मंदिर में होने वाले सावन मेले की तैयारियां जोरों पर

Sat, 19 Jul 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा में सावन मेले की तैयारी करतीं महिला कल्याण संस्था  के पदाधिकारी।  स्वयं
विज्ञापन
अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था की ओर से सावन मेले की तैयारियों को लेकर संस्था कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न टीमों की टीम लीडर और महिला सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन


संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी सावन मेला पारंपरिक उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। यह मेला 30 जुलाई को नंदा देवी मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। मेले में महिलाओं के लिए दुल्हन बनो, सेली सजाओ और भजन प्रतियोगिता होगी। हर प्रतियोगिता टीम में अधिकतम पांच महिलाएं प्रतिभाग करेंगी।
मेले में विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे जिनमें महिलाएं घर से बनाए गए व्यंजन बेचेंगी। बैठक का संचालन पुष्पा सती ने किया। बैठक में शांति शाह, आशा कर्नाटक, चंद्र अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, मंजू जोशी, ममता चौहान, गीता शाह सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें