फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा भर्ती रैली की तैयारियां पूरी, काफी संख्या में रानीखेत पहुंचे युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की सोमवार से प्रस्तावित यूनिट हेडक्वार्टर कोटा भर्ती रैली की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। पहले दिन पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिले के सैन्य आश्रित किस्मत आजमाएंगे। भर्ती के लिए इन क्षेत्रों से काफी संख्या में युवक पहुंच गए हैं। प्रशासन ने भी युवकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कड़े इंतजाम किए हुए हैं। गांधी चौक स्थित दुर्गा पूजा महोत्सव समिति कैंट और प्रशासन के सहयोग से अलाव की व्यवस्था कर रही है।
विज्ञापन

सेना ने भर्ती में शामिल होने वाले युवकों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया गया है। भर्ती तड़के यहां सेना के सोमनाथ मैदान में शुरू हो जाएगी। प्रशासन ने युवकों के रहने के लिए छावनी परिषद इंटर कॉलेज और रंगोली बरात घर का चयन किया है। दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजय बबली ने बताया कि कैंट और प्रशासन के सहयोग से वह दो स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करेंगे। युवाओं से टैक्सी और होटल में मनमाना किराया न वसूला जाए, इसके लिए भी पुलिस को संयुक्त मजिस्ट्रेट ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें