द्वाराहाट में गढ़वाली गीत की शूटिंग के दौरान कलाकार। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड रॉक सांस्कृतिक कला मंच दिल्ली के अध्यक्ष दीप चंद्रा ने सांस्कृतिक नगरी द्वाराहाट और चौखुटिया में गढ़वाल के प्रसिद्ध गायक रामेश्वर गैरोला के गाने ‘हो तेरी घाघरी घूम दे’ के ऑडियो-वीडियो की शूटिंग जारी है। उन्होंने विधानसभा के स्थानीय उभरते कलाकारों को इसमें मौका दिया है। गायक रामेश्वर गैरोला और प्रमिला चमोली के गाने का निर्देशन दीप चंद्रा ने, नृत्य निर्देशन मीनाक्षी चंद्रा ने किया है। वीडियोग्राफी कैलाश शाह द्वारा की जा रही है। इसमें बिट्टू, नवीन, राहुल, गौरव, हर्षवर्धन, सत्यम, मेघा, प्रिया, शगुन गार्गी को मौका मिला है। घघलोड़ी, द्वाराहाट निवासी दीप चंद्रा पांच वर्षों से दिल्ली में उत्तराखंड रॉक सांस्कृतिक कला मंच के माध्यम से उत्तराखंड की सांस्कृतिक का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। वैश्विक कोरोना महामारी में अपने पैतृक गांव आकर यहां भी अपने घर पर बच्चों को दो घंटे की पढ़ाई के साथ ही एक घंटे नृत्य का प्रशिक्षण भी दे रहे हैं।