फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में नवरात्र और रामलीला की तैयारियां शुरू

Wed, 03 Oct 2018 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
गंगोला मोहल्ले में पुतले का निर्माण करते युवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 आठ दिन बाद शुरू होने वाले नवरात्र और रामलीला पर्व की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो चुकी हैं। देर रात तक चलने वाली रामलीला के लिए वरिष्ठ और बाल रंगकर्मी संवाद और अभिनय की तालीम ले रहे हैं। नगर के विभिन्न जगहों पर दुर्गा मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है। वहीं दशहरा महोत्सव के लिए रावण परिवार के पुतलों का भी निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन


     रामलीला के लिए तालीम अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। देर रात तक कलाकार रामलीला कमेटियों में जाकर तालीम का  अभ्यास कर रहे हैं। नगर में हुक्का क्लब, धारानौला, नंदादेवी, एनटीडी, कर्नाटकखोला, सरकार की आली, खत्याड़ी, राजपुरा समेत आधा दर्जन से अधिक स्थानों में रामलीला मंचन किया जाता है। इन जगहों पर मंच निर्माण के अलावा रामलीला के दर्जनों पात्रों के लिए वस्त्र, आभूषण, वाद्य यंत्र, मेकअप सामग्री को लाने का काम किया जा रहा है। नगर में लक्ष्मेश्वर, जौहरी बाजार, नंदादेवी, राजपुरा आदि जगहों पर दुर्गा मूर्तियों का निर्माण भी शुरू हो गया है। इधर दशहरा महोत्सव की भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कमेटी का गठन करने के बाद विभिन्न जगहों पर रावण परिवार के पुतलों का निर्माण भी शुरू हो गया है।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें