अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के दृश्यकला संकाय, चित्रकला विभाग में कॉलेज ऑफ आर्ट्स नई दिल्ली के पूर्व प्रधानाचार्य प्रो. एसएन लहिरी का तीन दिवसीय व्याख्यान शुरू हो गया है। उन्होंने बुधवार को प्रोग्रेस ऑफ मॉडर्न आर्ट इन प्रजेंट्स इंडिया विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने गगेंद्र नाथ ठाकुर, नंद लाल बोस, जामिनी राय, राजा रवि वर्मा, अमृता शेरगिल, रामकिंकर, बैज, एमएफ हुसैन के बारे में पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से दिखाया।
उन्होंने इंट्रोडक्शन ऑफ डिजिटल आर्ट थ्रू ग्राफिक्स कंप्यूटर के द्वारा न्यू मीडिया आर्ट को दिखाया और विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को शांत किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी में अनुभव, ज्ञान, धारणा शक्ति होनी चाहिए। उन्होंने बीएफए तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। आगामी दो दिनों में प्रो. लहिरी प्रजेंटेशन ऑफ डिफरेंट
आर्टिस्ट वर्क्स ऑन डिजिटल आर्ट फ्राम ऑल ओवर कंट्री, प्रजेंटेशन ऑफ इमिनेंट आर्टिस्ट वर्क्स आदि विषयों पर व्याख्यान देंगे। परिसर के दृश्यकला संकायाध्यक्ष और चित्रकला विभागाध्यक्ष प्रो. शेखर चंद्र जोशी और डॉ. संजीव आर्य ने प्रो. लहिरी का स्वागत किया। इस मौके पर कुमकुम पांडे, ज्योति लहिरी आदि मौजूद थे।