फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: हिंदू सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर, राजेश चौधरी बने संयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया में 21 फरवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर में बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही कमेटी भी बनी।
विज्ञापन


सर्वसम्मति से राजेश चौधरी को संयोजक, गणेश नायक को सह संयोजक तथा मुकेश पांडे को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। संरक्षक मंडल में सदानंद पांडे, कैलाश कांडपाल और बलवंत नेगी को शामिल किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज में एकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को बुलाने के लिए गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में भावना शर्मा, कमला बिष्ट, हेम कांडपाल, चंदन सिंह बिष्ट, नरेंद्र गिरी, गोपाल गिरी, दीपक नेगी, भोपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें