अल्मोड़ा। स्वालघाटी संस्था बमनस्वाल के दल नायक प्रकाश भट्ट के नेतृत्व में 21 सदस्यीय कलाकारों का दल दिल्ली में हुए गणतंत्र दिवस परेड में कार्यक्रम प्रस्तुत कर वापस लौट आया है।
दल ने छपेली नृत्य को वंदे मातरम की क्लासिकल धुन पर लोक नृत्य पेश कर लोक संस्कृति की छठा बिखेरी। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित वहां मौजूद अन्य लोगों ने वंदे मातरम क्लासिकल डांस और गायन कार्यक्रम की सराहना की। दल के यहां पहुंचने पर स्वागत किया गया गया। दल की उपलब्धि पर केंद्रीय सड़क और राज्य परिवहन मंत्री अजय टम्टा, विधायक मोहन सिंह मेहरा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल, ललित लटवाल, जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा आदि ने खुशी जताई है। संवाद