फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: गर्भवतियों को प्रसव तिथि से 15 दिन पहले लाया जाएगा अस्पताल

Wed, 02 Jul 2025 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने कपकोट में अधिग्रहीत किए दो निजी होटल, गर्भवतियों और तीमारदार के रहने-खाने की होगी व्यवस्था
विज्ञापन


बागेश्वर। जिले के कपकोट तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से कई सड़कों पर यातायात बाधित है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने दूरस्थ गांवों में गर्भवतियों को चिह्नित कर उन्हें प्रसव तिथि से 15 दिन पहले तहसील मुख्यालय में लाने की योजना तैयार की है। विभाग गर्भवती और तीमारदार के ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी करेगा।
कपकोट तहसील क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में बरसात के चलते कई गांवों को जोड़ने वाली सड़कें बाधित हो गई हैं। सड़कों के बाधित होने से ग्रामीणों का तहसील और जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। दूरस्थ गांवों की गर्भवतियां प्रसव के लिए सीएचसी कपकोट और जिला अस्पताल पर निर्भर रहती हैं। सड़कों के बाधित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दूरस्थ क्षेत्रों की गर्भवतियों को चिह्नित करने के लिए आशा कार्यकर्ता और एएनएम को निर्देशित किया गया है। अब तक विभाग ने अगस्त माह तक होने वाले 150 से अधिक गर्भवतियों को चिह्नित कर लिया है। चिह्नित महिलाओं का डाटा एकत्र कर सूची तैयार की जा रही है। ताकि उन्हें सुरक्षित प्रसव के लिए समय पूर्व ही अस्पताल में भर्ती कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-गर्भवतियों और उनके तीमारदार को सीएचसी के समीप ठहराने के लिए दो स्थानीय होटलों का अधिग्रहण किया गया है। ठहरने और भोजन की व्यवस्था निशुल्क की जाएगी। -डॉ. बृजेश घटियाल, प्रभारी चिकित्साधिकारी कपकोट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें