पीआरडी जवानों की नंदादेवी मंदिर प्रांगण में हुई बैठक में सरकार द्वारा मांगों पर कार्रवाई नहीं करने पर रोष जताया गया।
उन्होंने कहा कि वर्ष में उन्हें मात्र पांच से छह माह रोजगार मिलता है। शेष माह वह बेरोजगार रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में सत्तारूढ़ रहीं कांग्रेस और भाजपा सरकारें उन्हें गुमराह करती आ रही हैं।
वर्षों बाद उनकी नियमित ड्यूटी नहीं लगाई जा रही है। उन्होंने सालभर रोजगार देने की मांग उठाई। आरोप लगाया कि विभिन्न विभागों में अप्रशिक्षित लोगों को रोजगार दिया जा रहा है, जबकि वह कंप्यूटर प्रशिक्षित भी हैं।
उन्हें अन्य विभागों में भी रोजगार उपलब्ध कराया जाना चाहिए। चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा।
बैठक में अध्यक्ष मोहन सिंह खोलिया, सचिव विजय कुमार, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश, गणेश प्रसाद, मुकेश कुमार, करन कुमार, भूपेंद्र कुमार, कमलेश रौतेला, गिरीश लाल, गिरीश कुमार, आनंद मयोली आदि मौजूद थे।