फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने धामद्यो में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Wed, 26 Aug 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/जैंती (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि राज्य की तस्वीर बदलने के लिए आर्थिक गतिविधियों की बागडोर महिलाओं को हाथों में सौंपनी होगी। उन्होंने कहा कि कृषि और हस्तशिल्प से राज्य में आर्थिक खुशहाली आ सकती है।
विज्ञापन


 जैंती के धामद्यौ में आयोजित शहीद दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। उन्होंने 11.29 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के आंदोलन में पर्वतीय क्षेत्र ने भी राष्ट्र भावना के साथ कदम से कदम मिलाया था। संचार के संसाधन नहीं होने के बावजूद भारत छोड़ो आंदोलन की गूंज मुंबई से सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों में भी पहुंची थी।
विज्ञापन


सालम क्षेत्र के नर सिंह और टीका सिंह ने देश के लिए शहादत देकर देश प्रेम की अलख जगाई। उन्होंने कहा कि खुशहाल, विकसित राज्य के लिए विकास में सभी का योगदान जरूरी है।

रावत ने कहा कि प्रदेश में आर्थिक स्तर ऊंचा हुआ है, लेकिन यह अब भी असमान है। आर्थिक खाई दूर करने के लिए सरकार प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के दिन से प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना के तहत खाता धारकों के बीमा प्रीमियम का भुगतान सरकार करेगी। भविष्य में भी बीमा का रिन्यूवल सरकार खुद करेगी।

आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का भी सरकार बीमा कराएगी। पांच सितंबर को राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाएंगे।

कुपोषण मिटाने के लिए सरकार इन केंद्रों के माध्यम से संतुलित आहार उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि महिला मृत्यु दर को शू्न्य पर लाने के लिए भी सरकार प्रयासरत है।

 राज्य की वित्तीय स्थिति ठीक रही तो जल्द ही विभिन्न पेंशन योजनाओं में धरनाशि की बढ़ोतरी की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने आजादी के आंदोलन में सालम क्षेत्र के योगदान की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सीएम हरीश रावत प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए दीर्घकालिक योजनाएं बना रहे हैं। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, दीवान भैसोड़ा, दीवान सतवाल आदि ने विचार रखे।

 अध्यक्षता शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष दीवान बोरा ने और संचालन जलागम परिषद अध्यक्ष दिनेश कुंजवाल ने किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने धामद्यौ में स्थापित शहीद स्मारक में सालम के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी कुर्बानी को याद किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव, एसपी केएस नगन्याल, एडीएम प्रकाश चंद्र, एसडीएम अनिल चन्याल, ईला गिरि आदि ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें