फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व के सबसे बड़े श्री यंत्र की प्राण प्रतिष्ठा 18 से : संत कल्याणदास

Sun, 15 Apr 2018 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
आश्रम में होने जा रहे कार्यक्रम की जानकारी देते संत कल्याणदास। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 कल्याणिका देवस्थानम आश्रम डोल में श्री ध्यान पीठ और यहां स्थापित होने जा रहे सबसे बड़े श्रीयंत्र की प्राण प्रतिष्ठा और लोकार्पण के अवसर पर 18 से 29 अप्रैल तक अनेक कार्यक्रम होंगे।  कल्याणिका देवस्थानम आश्रम के संत महाराज कल्याण दास जी महाराज के मुताबिक यह दुनिया का सबसे बड़ा श्रीयंत्र है। 18 अप्रैल को प्रदेश के राज्यपाल केके पॉल इन कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे और समापन के मौके पर 29 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत डोल पहुंचेंगे। इस बीच तीन दिवसीय संत सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें देश भर से सैकड़ों की संख्या में संत पहुंचेंगे। 21 से 29 अप्रैल तक अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक मुरारी बापू महाराज भी राम कथा प्रस्तुत करेंगे। 

विज्ञापन


लमगड़ा ब्लॉक के डोल में स्थित कल्याणिका देवस्थानम आश्रम में संत कल्याणदास ने पत्रकारों को पूरे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कल्याणिका देवस्थानम में श्री ध्यान पीठ की स्थापना हुई है। साथ ही यहां 1670 किलो वजन का दुनिया का सबसे बड़ा श्रीयंत्र स्थापित किया जा रहा है। 18 अप्रैल को प्रदेश के राज्यपाल केके पॉल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। 26 से 28 अप्रैल तक यहां सायंकाल में संत सम्मेलन भी होगा। जिसमें सैकड़ों की संख्या में संतगण हिस्सा लेंगे। इसमें कई मठों के जाने माने संत और शंकराचार्य भी हिस्सा लेंगे।

उन्होंने बताया अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त कथा वाचक मुरारी बापू भी मंडली के साथ यहां पहुंच रहे हैं। वह 21 से अप्रैल तक राम कथा प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि समापन के मौके पर 29 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी यहां आएंगे। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तथा क्षेत्र के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने 18 से 29 अप्रैल तक होने जा रहे इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। स्वामी विश्वेश्वरानंद ने भी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी, तारु जोशी, चंदन बोरा, रमेश बिष्ट, दीवान सतवाल, दिनेश ढेला, मनोज रावत, रमेश मेलकानी, पूरन पांडे, बिशन रावत आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें