फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रावि गंगाझाला और सिमोली में लगा ताला 

Fri, 10 May 2019 11:47 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 शिक्षा विभाग द्वारा नए सत्र में जोर-शोर से चलाए गए प्रवेशोत्सव अभियान के परिणाम भी संतोषजनक नहीं रहे हैं। ताड़ीखेत विकासखंड में प्राथमिक विद्यालय सिमोली और स्याल्दे ब्लाक में प्राथमिक विद्यालय गंगाझाला में भी छात्र संख्या शून्य होने से ताला लटक गया है। दोनों विद्यालयों को विभाग ने बंद कर दिया है। जिले में अब तक छात्र-संख्या शून्य होने पर दस प्राथमिक विद्यालय और तीन जूनियर हाईस्कूल बंद किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने नया सत्र शुरू होने पर एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक प्रवेशोत्सव अभियान चलाया। सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने आसपास के गांवों में घर-घर जाकर लोगों से अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने की अपील की। इसके बाद भी सरकारी स्कूलों से अभिभावकों का मोहभंग जारी है।

जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) आरएस यादव ने बताया कि स्याल्दे ब्लाक में गंगाझाला में दो बच्चे थे, लेकिन दोनों बच्चे टीसी कटाकर चले गए हैं। छात्र संख्या शून्य होने पर यह विद्यालय भी बंद कर दिया गया है। वहीं प्राथमिक विद्यालय सिमोली (ताड़ीखेत) में छात्र संख्या शून्य होने पर विभाग ने इसे भी बंद कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

.
जिले में अब तक ये स्कूल हो चुके हैं बंद 
धौलादेवी ब्लॉक -जूनियर हाईस्कूल चौना, प्राथमिक विद्यालय गौली
ताकुला ब्लॉक -प्राथमिक विद्यालय दलाड़
चौखुटिया ब्लॉक- प्राथमिक विद्यालय फणिका, चनौला, 
लमगड़ा ब्लॉक -जूहा कुंज 
स्याल्दे ब्लॉक- प्राथमिक विद्यालय वेतनधार, मोहनीढय़ा 
सल्ट ब्लॉक-प्रावि कटारिया सनणा नवीन, जूनियर हाईस्कूल रणकूना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें