फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसजे परिसर के छात्रों का शिष्टमंडल एसएसपी से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में छात्रों और शिक्षक के बीच हुआ विवाद शांत नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों के शिष्टमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा से मुलाकात करके इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि परिसर में शिक्षकों की राजनीति बढ़ती जा रही है। एक छात्र को फेल कराने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि योग विभागाध्यक्ष द्वारा छात्र आशीष जोशी को धमकी दी गई थी। उन्होंने योग विभागाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। एसएसपी ने छात्रों को इस मामले में जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में पूर्व छात्रसंघ महासचिव आशीष पंत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजू बिष्ट, पूर्व उपाध्यक्ष सोहित भट्ट, राहुल खोलिया, आशीष जोशी, गोपाल भट्ट, बबलू पलेरिया, पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी संदीप तड़ागी, शुभम पांडे, अरविंद बोरा, सूरज पांडे, मो. अमान आदि शामिल थे। उधर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अक्षित पांडे ने अदालत में आत्म समर्पण किया। जहां से उन्हें जमानत मिल गई। उनके खिलाफ योग विभाग के एक शिक्षक ने अभद्रता करने आदि की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इधर जमानत अर्जी मंजूर होने पर अक्षित पांडे के साथियों ने खुशी जताई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें