फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: प्रधान डाकघर में आधार कार्ड बनने से लोगों को पहुंची राहत

Fri, 14 Mar 2025 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी खामी दूर होने पर 40 लोगों के आधार कार्ड हुए संशोधित
विज्ञापन


अल्मोड़ा। प्रधान डाकघर स्थित आधार केंद्र पर स्थापित आधार मशीनों में आई तकनीकी खामी दूर होने के बाद आधार कार्ड बनाने और उनमें संशोधन का कार्य फिर से शुरू हो गया है। इससे नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आधार संबंधी कार्यों के लिए डाकघर पहुंचे लोगों को राहत मिली है।


प्रधान डाकघर के आधार केंद्र की मशीनों की खराबी दूर होने के बाद बृहस्पतिवार को 40 से अधिक लोगों के नए आधार कार्ड बनाए गए और उनमें संशोधन कार्य किया गया। लोगों की इस समस्या को अमर उजाला ने अपने 11 मार्च के अंक में ''प्रधान डाकघर में आधार मशीनें बनी शोपीस, लोग लौटे बैरंग'' शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए डाक विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर मशीनों में आई तकनीकी खराबी को दूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




डाक अधीक्षक आरके बिनवाल ने बताया कि मशीनों में सॉफ्टवेयर का नया वर्जन अपग्रेड होने के बाद यूआईडीएआई की वेबसाइट पर मशीनों का पंजीकरण नहीं हो पाया था, जिसके कारण कार्य प्रभावित हुआ था। अब इस समस्या का समाधान हो चुका है और डाक विभाग अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें