फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बिनसर वन्य अभयारण्य में सफारी से होगी जंगल की सैर

Sat, 30 Sep 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिम कॉर्बेट पार्क की तरह बिनसर अभयारण्य में भी सफारी से जंगल की सैर हो सकेगी और पर्यटक वन्य जीवों के दीदार कर सकेंगे। वहीं, पर्यटक कसारदेवी में बाइक राइडिंग कर यहां की प्राकृतिक सुंदरता को निहार सकेंगे। वन विभाग ने इसकी पहल करते हुए 12 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। सफारी और बाइक राइडिंग शुरू होने से पर्यटक यहां आने के लिए आकर्षित होंगे और पर्यटन कारोबार को भी रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले में स्थित बिनसर अभयारण्य में हरे-भरे जंगल और प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को आकर्षित करती है, लेकिन उन्हें अभी पैदल ही जंगल की सैर करनी पड़ती है। अब वन विभाग ने जिम कॉर्बेट पार्क की तर्ज पर सफारी के संचालन की योजना बनाई है। विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो पर्यटक यहां भी सफारी से जंगल की सैर कर सकेंगे और यहां मौजूद वन्य जीवों और दुर्लभ पक्षियों के दीदार कर सकेंगे।
खुलेंगे रोजगार के द्वार

अल्मोड़ा। बिनसर अभयारण्य में पर्यटकों की सुविधाओं के लिए होटल, ढाबों का भी संचालन होगा जिसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिलेगी। ऐसे में यहां रोजगार के अवसर पैदा होंगे और बेरोजगारों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन




हर साल बिनसर आते हैं हजारों पर्यटक

अल्मोड़ा। वन विभाग के मुताबिक बिनसर अभयारण्य में देश विदेश से हर साल हजारों पर्यटक आते हैं। इसी को देखते हुए यहां सफारी संचालित करने की योजना है।
ये जानवर और पक्षी हैं बिनसर अभयारण्य में

-हिरन, तेंदुआ, चीतल, मोनाल, कस्तूरी मृग, भालू।


पहली बार बिनसर अभयारण्य में सफारी का संचालन होगा। कसारदेवी इको पार्क में बाइक राइडिंग शुरू होगी। दोनों योजनाओं के संचालन के बाद यहां की पर्यटन गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी। - दीपक सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें