फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शराब तस्करी का आरोपी दोषमुक्त

Sat, 30 Sep 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दयाराम की अदालत ने अवैध शराब तस्करी के आरोपी मोहन सिंह निवासी नौगांव अल्मोड़ा को दोषमुक्त करार दिया है। आरोपी के अधिवक्ता दीवान बिष्ट ने बताया कि नौ सितंबर 2021 को दन्या के चलनीछीना में पुलिस ने भीम सिंह की दुकान और गोदाम में छापा मारकर 142 बोतल शराब बरामद की। पुलिस के मुताबिक मौके पर मौजूद मोहन सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। तब से यह मामला न्यायालय में चल रहा था। इस पर शनिवार को फैसला आया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दयाराम ने सभी पक्षों, गवाहों को सुनने और साक्ष्यों का परिसीलन करने के बाद आरोपी को दोषमुक्त करार दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें