फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नगर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू, उपभोक्ताओं को मिलेगी प्रीपेड सुविधा

Tue, 26 Nov 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा) नगर में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। ऊर्जा निगम और अडानी ग्रुप की संयुक्त टीम ने पहला स्मार्ट मीटर कनिष्ठ अभियंता महिपाल सिंह के घर में लगाया। विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि जल्द ही सभी उपभोक्ताओं के पुराने मीटर बदले जाएंगे।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में करीब सात हजार उपभोक्ताओं के घरों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। व्यावसायिक और घरेलू उपभोक्ताओं को यह नई सुविधा दी जाएगीं। प्रीपेड स्मार्ट मीटरों से उपभोक्ताओं को अपने बिजली के उपयोग पर नियंत्रण और खर्च की बेहतर समझ मिलेगी। इस परियोजना को लागू करने के लिए पिछले एक माह से एक निजी कंपनी सर्वे कार्य रह रही थी। नगर में उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। यह कदम बिजली उपयोग में पारदर्शिता लाने और उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए काम करेगा।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में करीब सात हजार स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं जिसकी शुरुआत हो चुकी है। लोगों से अपील है कि वे विभाग को पूरा सहयोग दें :
आयुष चौहान, एसडीओ, विद्युत विभाग रानीखेत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें