फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: क्वारब में 10 दिसंबर तक रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक आवाजाही पर रोक

Tue, 26 Nov 2024 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा- हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब की पहाड़ी से पैदा हुई समस्या अभी दूर नहीं हो पाई है। पहाड़ी दरकने से मार्ग पर कई बार यातायात बंद हुआ। पत्थरों के गिरने के बीच वाहनों को रुक- रुक कर निकाला गया। मंगलवार से 10 दिसंबर तक मार्ग पर रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से बुलाई गई बेली ब्रिज बनाने की विशेषज्ञ कोलकाता की गार्डन रीच कंपनी के प्रतिनिधि दूसरे दिन मंगलवार को भी क्वारब पहुंचे। उन्होंने बेली ब्रिज बनाने की संभावनाओं को तलाशा। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग बनाने की संभावनाओं पर भी लगातार काम किया जा रहा है।
मौके पर बन रहे हालात को देखते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने अब 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक के लिए रात्रि नौ बजे से से सुबह छह बजे तक क्वारब में वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें