फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ‘प्रशिक्षण के बाद महिलाएं खुद का रोजगार करें’

Thu, 19 Jun 2025 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला विज्ञान शोध समिति, उत्तराखंड राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद (यू कास्ट )और मानसखंड साइंस सेंटर के संयुक्त ओर से नगर निगम सभागार में पांच दिनी जूट बैग प्रशिक्षण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने महिलाओं से प्रशिक्षण के बाद खुद का व्यवसाय संचालित करने की अपील की। प्रशिक्षिका मंजू राणा ने महिलाओं को जूट से बैग बनाने के तरीके बताए।
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की मैनेजर शांता गुरुरानी ने महिलाओं से प्रशिक्षण में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की। संस्था के सचिव कमल पांडे ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया।
विज्ञापन

बताया कि प्रशिक्षण में 20 महिलाओं को पांच दिनों तक जूट बैग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष हेमंत कुमार जोशी ने बताया कि संस्था के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस बार रजत जयंती वर्ष मनाया जाएगा। इस मौके पर नमिता टम्टा, काजल बिष्ट मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें