फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शिविर में 75 यूनिट रक्तदान

Sun, 04 May 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
नरसिंहबाड़ी में आयोजित शिविर में रक्त दान करता एक रक्तदाता।संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। संत निरंकारी मिशन की ओर से निरंकारी बाबा गुरुबचन सिंह की स्मृति में नरसिंहबाड़ी स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। रक्तदाताओं ने 75 यूनिट रक्तदान किया।
विज्ञापन


सेवादल संचालक राम प्रकाश निरंकारी ने बताया कि मिशन कई ब्रांचों में रक्तदान शिविरों के माध्यम से करीब 16 लाख यूनिट रक्तदान कर चुका है। आगे भी रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सत्संग का भी आयोजन किया गया। नैनीताल जोन के जोनल इंचार्ज जसविंदर ने कहा कि निरंकारी मिशन एक आध्यात्मिक विचारधारा है जो मानव मात्र को ईश्वर से जोड़कर मानव एकता स्थापित करने का प्रयास कर रहा है। मिशन के लाखों अनुयायी एक ईश्वर को जानकर भक्तिमय जीवन जी रहे हैं। मानव मात्र की सेवा के लिए रक्तदान, स्वच्छता अभियान आदि कर्मो को अपने जीवन आधार बनाए हुए वसुदेव कुटुंबकम की भावना को चरितार्थ कर रहे हैं। वहां पर नैनीताल जोन के जोनल इंचार्ज जसविंदर सिंह, ब्रांच के संयोजक खीम सिंह रैकूनी, सेवादल संचालिका लता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें