फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बमस्यू में बंद पड़ा आईटीआई फिर शुरू

Thu, 29 May 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील अंतर्गत बमस्यू स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) फिर संचालित हो गया है। शुभारंभ विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

आईटीआई बमस्यू वर्ष 2010-11 में दो ट्रेडों के साथ संचालित हुआ। बाद में इसमें तीन अन्य ट्रेड खुले। घटती छात्र संख्या के कारण वर्ष 2019 में संस्थान को बंद करना पड़ा। संस्थान के बंद होने से स्थानीय युवाओं और अभिभावकों में नाराजगी थी।
संस्थान के संस्थापक एनबी नैनवाल और क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के व्यक्तिगत प्रयासों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने इस संस्थान को सीओपीए (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) ट्रेड के साथ फिर शुरू करने की स्वीकृति प्रदान की है। शुभारंभ मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, प्रधानाचार्य उदय राज, धन सिंह रावत, प्रीती गोस्वामी, मदन सिंह महरा, रमेश खनायत, सुरेश फर्त्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें