फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बागेश्वर में 33 सड़कों के मानक सर्वे को मिली मंजूरी

Mon, 31 Mar 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विधानसभा क्षेत्र में सड़कों से वंचित गांवों को सड़क से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। फेज चार में क्षेत्र के 33 गांवों में पीएमजीएसवाई ने मानकों का सर्वे किया था। इसे शासन से स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

गुरना से बनकोट नौ किमी, सिमलगांव से क्वैराली तीन किमी, बैजनाथ से तल्ला मालूझाल 10 किमी, कंपास से तल्ला मनकोट दो किमी, बोहाला से नदीगांव पांच किमी, लेटी से शीशाखानी पांच किमी, पांडेखरक से देवनाई पांच किमी, गैरलेख से पथरिया चार किमी, सरना से बेहरगांव आठ किमी, क्वैराली से चामी चार किमी, बोहाला से घटगाड़ पांच किमी का मानक सर्वे भेजा गया था।
हर्बोला से कनगाड़ पांच किमी, सिमतोली से साताप्यारा आठ किमी, चौगांवछीना से सकीड़ा छह किमी, भटोली से स्यूनी चार किमी, बैजनाथ से थकलाड पांच किमी, फल्यांटी से गोगिनापानी पांच किमी, मट्योली से गड़ीखेत छह किमी, ओखलसों बैंड से खबडोली तीन किमी, मछियाकोट बाजार से मछियाकोट चार किमी, मल्लाडाना से नैणी आठ किमी मार्ग भी इसमें शामिल है।
विज्ञापन

लखनी से एराड़ी सात किमी, कमेड़ी से नैल बिलेख 10 किमी, बिजौरिया से बज्वाड़ पांच किमी, ढुकरा गांव के लिए आठ किमी, द्योनाई से कोट तुलारी छह किमी, कुलांऊ से तल्ला कुलांऊ छह किमी, देवनाई से रणकुणी पांच किमी, परेणा से मगलता पांच किमी, कुलसारी से एरिया पांच किमी, नौगांव से कोट्यूड़ा पांच किमी, कौसानी स्टेट से चनकोट सात किमी, पय्यां से दाबू हड़ाप 10 किमी और ढोलागांव से कपकोटी डेढ़ किमी सड़क के लिए पीएमजेसवाई ने मानक सर्वे तैयार कर शासन का भेजा था। इन सभी को स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन

पीएमजेएसवाई के प्रभारी ईई नरेश पाठक ने बताया कि स्वीकृत सड़कों के डीपीआर गठन का कार्य गतिमान है। जल्द डीपीआर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें