फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए बुजुर्गों ने भी दिखाया भारी उत्साह

Wed, 15 Feb 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
एक बुजुर्ग को मतदान कराने लाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 लोकतंत्र के पर्व मतदान पर आज बुजुर्गों में काफी उत्साह देखा गया। काफी दूर-दूर से बुजुर्ग मतदाता पोलिंग बूथों पर वोट देने पहुंचे थे। उनका कहना था कि योग्य जनप्रतिनिधि के चुनाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन

जैंती तहसील के अंतर्गत दाड़िमी गांव निवासी जैंता देवी (101) पत्नी उत्तम सिंह  करीब दो किमी दूर पैदल चलकर परिजनों के साथ वोट देने पहुंची।  उनहेंने दाड़िमी बूथ पर वट किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करना चाहिए, तभी अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव हो सकता है।

नगर के बालेश्वर वार्ड के अंतर्गत जानकी पांडे (95 ) को सहारा देकर उनके नाती आशुतोष के अलावा आनंद भट्ट वोट देने के लिए एडम्स बूथ पर लाए थे। वहीं लोअर मालरोड में लोनिवि मुख्य अभियंता कार्यालय पोलिंग बूथ पर करीब चार किमी पैदल चलकर मोहन सिंह (68) अपनी चाची 78 वर्षीय गोविंदी देवी के साथ मतदान करने पहुंचे थे। मोहन सिंह के पैर में चोट लगने के कारण उन्हें चलने में काफी दिक्कत होरही थी।उनका कहना था चाहे कोई भी दिक्कत आए प्रत्येक व्यक्ति को मतदान जरुर करना चाहिए। थपलिया विनसाी बसंती पांडे (77) अपने पुत्र के भारत पांडे के साथ जीआईसी बूथ पर वोट देने पहुंची थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास करने वाले प्रत्याशी को वह वोट देकर आई हैं।
विज्ञापन

थाना बाजार निवासी 80 वर्षीय ओम साह को आंख से नहीं दिखता है वह अपने भतीजे के साथ मतदान केंद्र पहुंचे।

उन्होंने बताया कि मतदान प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और एक एक वोट से ही सरकार बनती है। नरसिंह बाड़ी निवासी पूरन चंद्र त्रिपाठी(84) अपनी पत्नी कमला त्रिपाठी (70) वर्ष के साथ मतदान करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि जगह जगह मार्ग खराब हैं फिर भी वह अपने क्षेत्र के विकास की बेहतरी के लिए मतदान करने पहुंचे हैं। नरसिंह बाड़ी बूथ में मतदान करने पहुंचे परशु सिंह रावत (85) ने बताया कि शहर के विकास के लिए वह मतदान करने निकले हैं। मतदान केंद्र पहुंचे 70 वर्षीय नंद लाल बग्गा को उनके परिजनों ने मतदान केंद्र तक पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें