फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: डीडा जिला पंचायत सीट पर गरमाई सियासत

Fri, 25 Jul 2025 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विकासखंड द्वाराहाट की डीडा जिला पंचायत सीट पर चुनावी सरगर्मियों के बीच अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर परिहार के पिता ग्राम मझोली निवासी कुंदन परिहार ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार दीपक प्रभाकर लाल शाह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में कुंदन परिहार ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत राहुल आनंद और कोतवाल रानीखेत को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कुंदन परिहार ने बताया कि बीती 22 जुलाई की रात उनका बेटा चंद्रशेखर परिहार अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर लौट रहा था। इसी दौरान भाजपा समर्थित प्रत्याशी दीपक प्रभाकर लाल शाह ने अपने साथियों के साथ उनकी गाड़ी को जबरन रोका और उस पर शराब ले जाने का झूठा आरोप लगाया।
करीब एक घंटे बाद मजखाली चौकी से पुलिस पहुंची। वाहन की तलाशी में शराब जैसी कोई वस्तु नहीं मिली। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने आशंका जताई है कि भविष्य में उनके बेटे को दीपक प्रभाकर शाह से खतरा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से चंद्रशेखर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है।
विज्ञापन

-
भाजपा प्रत्याशी अपनी संभावित हार से बौखलाए हुए हैं। वे प्रशासन का काम खुद करने की कोशिश कर रहे हैं और जानबूझकर मुझे व मेरे समर्थकों को परेशान किया जा रहा है। हमारी गाड़ी को यह कहकर रोका गया कि उसमें शराब है, लेकिन कुछ भी बरामद नहीं हुआ। अगले दिन खुद ही शराब की बोतल जंगल में फेंककर हमें क्षेत्र में बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। - चंद्रशेखर परिहार, कांग्रेस प्रत्याशी जिला पंचायत डीडा।
-
नैतिक आधार पर चुनाव लड़ा जा रहा है। ग्रामीण महिलाओं से सूचना मिली कि वोटरों को प्रभावित करने के लिए शराब बांट रहे हैं। जनप्रतिनिधि होने के नाते हमने संदिग्ध कार का पीछा किया और पुलिस को सूचना दी। कार की तलाशी ली गई, लेकिन उस वक्त कुछ नहीं मिला। 23 जुलाई को धनखोली क्षेत्र में लावारिस हालत में शराब और बीयर की केन मिले। हमारे खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। - दीपक प्रभाकर कन्नू साह, भाजपा प्रत्याशी, जिला पंचायत डीडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें