फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: खेलते समय बच्ची के गले में पड़ा फंदा, तबीयत बिगड़ी

Fri, 25 Jul 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया निवासी 11 वर्षीय प्रिंसी के गले में खेलते समय अचानक बृहस्पतिवार शाम 5:30 बजे फंदा लग गया। कक्षा पांचवीं की छात्रा के परिजन उसे तत्काल सीएचसी चौखुटिया ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने प्रिंसी को रानीखेत हायर सेंटर रेफर कर दिया। हैरानी की बात है कि उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए यहां एंबुलेंस तक नसीब नहीं हुई। छात्रा को तुरंत उपचार की जरूरत थी लेकिन यहां न तो एंबुलेंस का ड्राइवर था और न ही एएमटी स्टाफ। ऐसे में डेढ़ घंटे तक वह उपचार के लिए तड़पती रही। इससे बच्ची कर जान आफत में आ गई।
विज्ञापन

108 एंबुलेंस सेवा की इस लापरवाही पर जब परिजनों ने आक्रोश जताया तो एएमटी सरिता खंपा ने कहा कि यह उनकी ड्यूटी नहीं है और उन्हें इसके अतिरिक्त काम के पैसे नहीं मिलते। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन

किसी तरह परिजन बच्ची को रानीखेत अस्पताल लेकर पहुंचे। इसके बाद छात्रा को चिकित्सकों ने अल्मोड़ा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
यह घटना जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के दावों पर पलीता लगा रही है।
सीएमओ नवीन चंद्र तिवारी ने कहा कि बच्ची रानीखेत अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में है और अभी खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें