फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनैतिक दल बनाएगा स्वराज अभियान

Sun, 28 Aug 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
राजनीतिक हस्तक्षेप करेगा स्वराज अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्वराज अभियान उत्तराखंड समेत पूरे देश में समानांतर वैकल्पिक राजनैतिक दल बनाएगा। अभियान के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस, भाजपा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। सरकारी शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। जल, जंगल, जमीन को लेकर संघर्ष तेज किया जाएगा। शराब के खिलाफ भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


यहां हुई स्वराज अभियान की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष कमला पंत, महासचिव राजीव लोचन साह, डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट ने यह जानकारी दी। कहा कि स्वराज अभियान दो अक्तूबर 2016 को नए दल के रूप में अस्तित्व में आएगा। अभियान निर्णय का अधिकार जनता के हाथ में देगा।

राज्य, ब्लॉक, ग्राम स्तर पर स्वराज केंद्र स्थापित कर जन समस्याएं सुनकर उनका निराकरण कर आम आदमी की बेहतरी के लिए कार्य किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था बदहाल होते जा रही है, निजी स्कूल लूट, खसोट कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के बच्चों के सरकारी स्कूलों में पढ़ने पर ही सरकारी शिक्षा व्यवस्था सुधर सकती है।
विज्ञापन


भाजपा, कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दलों की तरह स्वराज अभियान दिल्ली के दबाव में नहीं रहेगा बल्कि निर्णय का अधिकार जनता के हाथ में होगा। जनता को धोखा देकर दल, बदल कर रहे विधायकों का राजनीतिक दलों द्वारा स्वागत करना हास्यापद है।

अल्मोड़ा। स्वराज अभियान प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सदस्यता अभियान चलाकर जनाधार बढ़ाने पर जोर दिया गया। अप्रैल-मई में शिक्षा स्वराज यात्रा की समीक्षा की गई। यात्रा को मिले जबर्दस्त समर्थन को देखते हुए शिक्षा स्वराज आंदोलन को और गति देने का निर्णय हुआ, ताकि सबके लिए समान शिक्षा का लक्ष्य हासिल हो सके।

डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट ने कहा कि पूरी तरह केंद्रीयकृत होकर भ्रष्ट राजनीति को बदलने के लिए स्वराज अभियान बहुत जरूरी अवधारणा है। शासन, प्रशासन पर स्थानीय समुदाय का नियंत्रण होने तक सरकारें भ्रष्ट होती रहेंगी।

राजनीति में आने वाले लोग अकूत संपदा एकता करेंगे और आम आदमी गरीब होते जाएगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कमला पंत, महासचिव राजीव लोचन साह, कोषाध्यक्ष पदमा गुप्ता, सचिव तुषार रावत, निर्मला बिष्ट, विनोद पांडे, कुनील कांडपाल, राजीव कुमार, कर्म सिंह दानू, पूरन चंद्र तिवारी, जंग बहादुर थापा आदि थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें