फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थायी राजधानी के लिए चल रहा आंदोलन राजनीतिक स्टंट : भट्ट

Mon, 19 Mar 2018 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि किसी भी मंत्री और भाजपा विधायक पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं होना है। उन्होंने कहा कि एनएच 74 घोटाले में ही 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भिकियासैंण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शीघ्र ही ई हेल्थ सेंटर स्थापित हो जाएगा, चार अप्रैल को सीएम इसका उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा गैरसैण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाएगी, स्थायी राजधानी के लिए चल रहा आंदोलन राजनीति से प्रेरित है। गैरसैंण सत्र को रवाना होते वक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने यहां पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि पिछली सरकार में सीएम का कार्यालय दलालों और माफियाओं का अड्डा बना हुआ था, लेकिन अब मुख्यमंत्री कार्यालय में विकास की बातें होती हैं।

उद्यान विभाग के विकास के लिए एक करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि घाटे में चल रहे परिवहन विभाग से एक साल में 150 करोड़ का राजस्व मिला है। 35 प्रमुख अस्पतालों को टेली रेडियोलाजी से जोड़ा जा रहा है। आशा कार्यकर्ताओं के लिए दो लाख रुपये का बीमा कराया गया है। उनके साथ विधायक राम सिंह कैड़ा और संजीव आर्या भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें