फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जी ! सरकार के तैरने से पहले जनता डूब जाएगी : डॉ हृदयेश

Mon, 19 Mar 2018 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
इंदिरा - फोटो : SELF
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा है कि भाजपा सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। गैरसैण विधानसभा सत्र के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से वार्ता कर उन्होंने मुख्यमंत्री के उस बयान पर चुटकी ली है जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा था कि सरकार अभी तैरना सीख रही है। डॉ हृदयेश ने कहा कि मुख्यमंत्री जी सरकार के तैरने तक जनता डूब जाएगी। बजट सत्र में सरकार को महंगाई, रोजगार सहित तमाम मुद्दों पर घेरा जाएगा।

विज्ञापन


यहां बीटीकेआईटी के विश्राम गृह में हुई वार्ता में उन्होंने कहा कि शराब और खनन माफियाओं के लिए सरकार ने दरवाजे खोल दिए हैं। सरकार का वित्तीय प्रबंधन पूरी तरह से फेल है। उन्होंने कहा कि गैरसैण बजट सत्र में सरकार को रोजगार प्राधिकरण, महंगाई, मेडिकल मे तीन गुना फीस की बढ़ोत्तरी, एनएच 74 घोटाले पर घेरा जाएगा।

गैरसैण राजधानी के मुद्दे को उन्होंने जन भावना से जुड़ा बताया, कहा कि इस मुद्दे को लेकर भी सरकार से सदन में जवाब मांगा जाएगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता नारायण रावत, पूर्व पंचायत अध्यक्ष कंचन शाह, निर्मल मठपाल, कमल शाह, विजय बजेठा आदि ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें