फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवन ऐठानी ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष प्रकाश कोहली संरक्षक बने

विज्ञापन
प्रधान संगठन के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष भुवन ऐठानी - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। ग्राम प्रधान संगठन की जिला इकाई ने सर्व सहमति से भुवन सिंह ऐठानी (भूपेश) को जिलाध्यक्ष, प्रकाश कोहली को जिला संरक्षक चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ग्राम विकास और प्रधानों के हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बैजनाथ-बदरीनाथ मोटर मार्ग पर ग्राम प्रधान बड़ेत गरुड़ प्रकाश कोहली की अध्यक्षता में प्रधान संघ की जिला कार्यकारिणी का दूरी बनाते हुए चुनाव हुआ। चुनाव में गरुड़, कपकोट और बागेश्वर विकासखंड के प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष और ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। प्रधानों और प्रधान संगठन के तीनों ब्लॉकों के अध्यक्षों ने कपकोट ब्लॉक के बड़ेत ग्राम पंचायत के प्रधान भुवन सिंह ऐठानी को संगठन का जिलाध्यक्ष और विकासखंड गरुड़ के पचना ग्राम पंचायत के प्रधान प्रकाश कोहली को संगठन का जिला संरक्षक चुना है। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ऐठानी और जिला संरक्षक कोहली ने संगठन को पूूरा विश्वास दिलाया कि ग्राम विकास और प्रधानों के हितों के लिए वे संघर्षरत रहेंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन के गरुड़ ब्लॉक के अध्यक्ष हिमांशु खाती, दीपक कुमार, गणेश मर्तोलिया, शशि शाही, अशोक, मंजू देवी, भूपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें