फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ‘सफाई कर्मचारियों की समस्या का समाधान करें अधिकारी’

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने नगर निगम सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सफाई कर्मचारियों को कार्यस्थल पर आने वाली कठिनाइयों, स्वास्थ्य सुरक्षा, आवास सुविधा, कौशल विकास, स्थायी नियुक्ति आदि को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई बैठक में उपाध्यक्ष ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की रीढ़ हैं। उनके हितों की रक्षा और कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। वर्तमान सरकार सफाई कर्मचारियों की हितैषी है। सरकार ने सफाई कर्मचारी के मानदेय में बढ़ोतरी, आवास एवं झाड़ू भत्ता बढ़ोतरी, सफाई कर्मियों का बीमा एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख करने का काम किया है। उन्होंने कर्मचारियों को मिलने वाले पीएफए ईएसआई, खाली पदों पर नियुक्ति, नमस्ते योजना और मानकों के अनुसार मिलने वाले वेतन की जानकारी ली।
उन्होंने समाज कल्याण, नगर निगम, पालिका समेत अन्य विभाग के अधिकारियों को बहुउद्देशीय शिविर लगाकर योजनाओं का प्रचार करने के निर्देश दिए। स्वच्छता कर्मचारियों को समय से सभी सुरक्षा उपकरण देने, स्वच्छता कार्मिकों के मृतक आश्रितों को समय से नौकरी में नियमित करने, अवकाश, कर्मचारियों की वैकल्पिक व्यवस्था और समय भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नियमित कर्मचारियों के समय से गोल्डन कार्ड की प्रक्रिया के लिए शिविर लगाकर कर कार्ड आदि बनाने के निर्देश दिए। कहा कि विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां पद के सापेक्ष कराएं। इस दौरान मेयर अजय वर्मा ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में अपनी ओर से सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बैठक में डीडीओ एसके पंत, तहसीलदार अल्मोड़ा ज्योति धपवाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें