फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पांच माह से लटके प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल इकाई के चुनाव

Fri, 08 Aug 2025 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा) । प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल रानीखेत की इकाई में चुनाव स्थगित हुए पांच महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक चुनाव की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है।
विज्ञापन

इस कारण संगठन की गतिविधियां लगभग ठप हो चुकी हैं। व्यापारी वर्ग खुद को नेतृत्व विहीन और महसूस कर रहा है।
व्यापारियों का कहना है कि एक सक्रिय और जिम्मेदार नेतृत्व के अभाव में न केवल व्यापार से जुड़े जमीनी मुद्दे अनदेखे रह गए हैं, बल्कि संगठन के अस्तित्व और प्रभाव पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया में हो रही अनावश्यक देरी ने व्यापारी नेताओं के भीतर असंतोष और अविश्वास की भावना को जन्म दे दिया है।
समय पर नेतृत्व चयन एक मूलभूत आवश्यकता होती है। वर्तमान में संगठन से जुड़े कई अहम निर्णय लंबित हैं, जिन पर विचार-विमर्श और निष्पादन के लिए सक्षम नेतृत्व की आवश्यकता है। व्यापारियों का साफ कहना है कि यदि जल्द चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई, तो यह संगठन की साख और उद्देश्य, दोनों के लिए घातक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें