फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पति ग्राम प्रधान तो पत्नी बनीं क्षेत्र पंचायत सदस्य

Fri, 01 Aug 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करने वाले पति- पत्नी। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक की काफली ग्राम पंचायत के लोगों ने एक ही परिवार के दो सदस्यों को प्रतिनिधि चुनकर बड़ा संदेश दिया है। यहां की जनता ने पति को ग्राम प्रधान और पत्नी को बीडीसी सदस्य चुना है। दोनों ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता में है।
विज्ञापन

काफली ग्राम पंचायत के लोगों ने सुमित लाला साह को निर्विरोध ग्राम प्रधान पहले ही चुन लिया था। उनकी पत्नी कविता साह ने 292 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की है। उनकी प्रतिद्वंदी सरस्वती देवी को 220 मत मिले हैं। कविता ने 72 मतों से जीत दर्ज की है। काफली पंचायत में यह पहला मौका है जब पति-पत्नी दोनों ही पंचायत सत्ता में आ गए हैं। उन्होंने समर्थन देकर जीत दिलाने के लिए लोगों का जताया है।

सरसों में प्रकाश फैलाएगी 24 वर्षीय ज्योति

285 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 37 मतों से हराया
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक के सरसों ग्राम सभा में 24 वर्षीय ज्योति बिष्ट ने ग्राम प्रधान पद पर जीत हासिल कर युवा नेतृत्व की मिसाल पेश की है। 285 मत पाकर विजयी हुईं ज्योति बिष्ट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 37 मतों के अंतर से हराया। ज्योति बिष्ट का कहना है कि वह गांव के समग्र विकास, महिलाओं की भागीदारी, युवाओं के लिए स्वरोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं। कहा कि गांव के लोगों ने जो भरोसा मुझ पर जताया है मैं उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें