फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आर्थिक आधार पर दिया जाए आरक्षण

Thu, 23 Nov 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड समानता पार्टी ने आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग के साथ प्रदेश में सशक्त भू कानून लागू करने की लड़ाई तेज करने का एलान किया है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कांडपाल ने कहा कि आरक्षण जाति आधार पर न होकर आर्थिक आधार पर दिया जाना चाहिए। इससे समानता लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने राज्य में सशक्त भू कानून की दरकार बताते हुए कहा कि सशक्त भू-कानून से ही राज्य सुरक्षित रहेगा। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बलवीर सिंह भंडारी ने सवर्ण आयोग के गठन की लड़ाई भी पार्टी लड़ रही है। एससीएसटी एक्ट की दोषपूर्ण धाराओं को हटाने की मुहिम भी पार्टी ने छेड़ रखी है। इन मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाया गया है। वार्ता में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव चंदन सिंह नेगी, राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक सिंह नेगी, मुख्य समन्वयक एलपी रतूड़ी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें