फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Nov 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छात्रा के गर्भवती होने पर मामला खुला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। दूसरे दिन पुलिस आरोपी तक पहुंचने में कामयाब रही।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक भेटोली, अयारपानी निवासी स्नातक छात्र अभिषेक कुमार (20) ने हवालबाग निवासी एक नाबालिग छात्रा से सोशल मीडिया पर दोस्ती बढ़ाई। आरोप है कि उसने बहलाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और वह गर्भवती हो गई। बीते मंगलवार को नाबालिग को पेट दर्द होने पर परिजन उसे महिला अस्पताल ले गए तो मामले का पता चला। दादा ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू की। देर शाम पुलिस ने आरोपी को नगर के चौघानपाटा से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। टीम में महिला एसआई हेमा कार्की, कांस्टेबल खुशाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें