फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नाकामी से प्रेदश में कानून व्यवस्था ध्वस्त : यशपाल

विज्ञापन
अल्मोड़ा गैराड मंदिर में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या का फूलमाला से स्वागत करते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने कहा कि सरकार की नाकामी के कारण प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। कानून का किसी को डर नहीं रह गया है
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर घोटाले मे कांग्रेस ने प्रमाण सरकार को दिए थे लेकिन सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। ऐसी एजेंसी से परीक्षा कराई गई जो पूर्व से ही व्यापम घोटाले में शामिल थी।
उन्होंने कहा कि पेपर घोटाले के आरोपी हाकम सिंह के संबंध पुलिस के उच्चाधिकारियों और बड़े नौकरशाहों से है। ऐसे में कैसे विश्वास किया जाए कि एसआईटी की जांच सही दिशा में जा रही है। उन्होंने कहा कि यह जांच हाईकोर्ट के वर्तमान जज की निगरानी में सीबीआई से कराई जाए। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार दिन तक एफआईआर दर्ज न करना प्रशासन और राजस्व पुलिस की साजिश है।
विज्ञापन

इस मामले में व्यापक जनाक्रोश के बाद मामले को सिविल पुलिस को सौंपा जाना संबंधित रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाया जाना साक्ष्य मिटाए जाने से साफ है कि सरकार अंकिता मामले में अभियुक्त को बचाना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तरकाशी में अनुसूचित जाति की लड़की से दुष्कर्म किया गया लेकिन पीड़ित परिवार को अब तक न्याय नहीं मिला। जगदीश हत्याकांड में मुख्यमंत्री तो दूर की बात सत्तारूढ़ दल के किसी विधायक, सांसद, मंत्री ने सांत्वना के दो शब्द भी नहीं बोले।
उन्होंने अंकिता, जगदीश हत्याकांड, उत्तरकाशी में हुई लड़की से बलात्कार की घटना की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करने, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
हरिद्वार पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि हरिद्वार पंचायत चुनाव में भाजपा धन बल से जीती है। यह लोकतंत्र की जीत नहीं है। भाजपा येन कैन प्रकार से सत्ता में काबिज रहना चाहता है।
यह भी कहा कि एनडी तिवारी सरकार के समय राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में दिया जाना वाला आरक्षण को सरकार की लचर पैरवी के कारण हाईकोर्ट ने समाप्त कर दिया। इस मौके पर विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, तारा चंद्र जोशी, मनोज सनवाल भूपेंद्र भोज, अरुण वर्मा, रोबिन भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें