फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता की हनक में बेगुनाहों पर जबरन मुकदमे थोप रहा सत्ता पक्ष का जनप्रतिनधि : करन

विज्ञापन
रानीखेत में धरना उपवास कार्यक्रम को संबोधित करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्ता पक्ष के प्रतिनिधि पर चुनाव के बाद से ही क्षेत्र में आए दिन आपसी सौहार्द बिगाड़ने, प्रशासन पर दबाव बनाकर बेगुनाह लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर में प्रदर्शन और उपवास किया। कहा कि रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में अशांति का माहौल बनाया जा रहा है जिससे लोगों में भय है।
विज्ञापन

करन माहरा ने कहा कि सत्तारूढ़ दल से जुड़े जनप्रतिनिधियों और रसूखदार लोगों की ओर से क्षेत्र का माहौल खराब किया जा रहा है। कई कांग्रेसी लोगों के साथ वे विवाद उत्पन्न कर चुके हैं। पीड़ित पक्ष पर ही एससी-एसटी एक्ट लगाकर समझौते का दबाव बनाया जाता है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि निर्दोष लोगों को एससी-एसटी एक्ट में फंसाने के लिए हर हथकंडे अपनाते हैं। ताड़ीखेत के एक व्यवसायी के साथ ऐसा ही किया गया। पीड़ित पक्ष के प्राथमिकी दर्ज कराने पर भतरौंजखान पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, ज्येष्ठ प्रमुख मोहन सिंह नेगी, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश आर्य, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, ब्लाक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, अतुल जोशी, अमित पांडेय, पंकज जोशी, कुलदीप कुमार, चंदन बिष्ट, त्रिभुवन शर्मा, भगवंत नेगी, दीपक पंत, यतीश रौतेला, जतिन जयाल, कमल तिवारी आदि थे।
- चुनाव जीतने के बाद से ही मैं सरकार के माध्यम से रानीखेत क्षेत्र के लिए तमाम विकास कार्य कर रहा हूं। शराब माफियाओं के खिलाफ भी अब पुलिस सख्ती से निपट रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की बौखलाहट भी यही है, वह हमेशा शराब माफियाओं और तस्करों को संरक्षण देते आए हैं। मेरी ओर से किए जा रहे विकास कार्यों से अध्यक्ष माहरा और कांग्रेस अपना जनाधार खोता देख रहे हैं। इसीलिए बेवजह धरना, उपवास कर बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। मेरे परिवार को इन झूठी बातों में घसीटने के प्रयास हो रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ मैं मानहानि का मुकदमा दर्ज कराऊंगा।
विज्ञापन

-डॉ. प्रमोद नैनवाल, विधायक रानीखेत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें