फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं में नया जोश जगा गई वर्चुअल रैली

विज्ञापन
रानीखेत में आप की वर्चुअल रैली में भाग लेते कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
आप की गांधी चौक में हुई वर्चुअल रैली में संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने बारी बारी से राज्य की जनता के साथ छल किया है। सरकारी अस्पताल और स्कूलों की हालत सबसे खराब है। आप उत्तराखंड में भी दिल्ली मॉडल की तर्ज पर कार्य करेगी।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कहा कि उत्तराखंड में भी पार्टी का आधार तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे। वर्चुअल रैली के बाद कार्यकर्ताओं में भी नया जोश दिख रहा था। तय हुआ कि एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय प्रभारी शेखर चंद्र, अतुल जोशी, संगठन मंत्री संजीव जोशी, प्रशांत बिष्ट, जगदीश जोशी, नंदन सिंह बिष्ट, एपी लखचौरा आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें