फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालकों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

विज्ञापन
रानीखेत में टैक्सी चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाती पुलिस। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कोतवाली पुलिस ने गोष्ठी का आयोजन कर टैक्सी चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। कहा कि संदिग्ध लोगों का पुलिस सत्यापन होना जरूरी है। संदिग्ध लोगों के बारे में तत्काल पुलिस का सूचना देने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

एसएसआई बसंती आर्या ने कहा कि टैक्सी चालक परिचाकों का भी पुलिस सत्यापन होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम भी चला रही है। संदिग्ध लोगों पर पुलिस की खास नजरें हैं। उन्होंने सभी से संदिग्ध व्यक्ति दिखते ही तत्काल सूचना पुलिस का देने का आह्वान किया। यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। वाहन चलाते वक्त मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की सीख भी दी गई। कहा कि वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट लगाना जरूरी है। वाहनों की ओवर स्पीड पर अंकुश लगाने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान कांस्टेबल कमल गोस्वामी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें