फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशु की मौत का जल्द खुलासा करे पुलिस

Mon, 25 Dec 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
हिमांशु की मौत के खुलासे के लिए धरना देते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 न्यू इंदिरा कालोनी खत्याड़ी निवासी हिमांशु धर्मशक्तू की मौत का खुलासा करने की मांग को लेकर जन संघर्ष समिति ने आठवें दिन भी गांधी पार्क में धरना दिया। इस अवसर पर हुई सभा में वक्ताओं ने मामले की जांच में अनावश्यक विलंब पर रोष जताया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस हिमांशु की मौत की जांच में ढिलाई बरत रही है। जिससे प्रतीत होता है कि पुलिस भारी दवाब में है। उन्होंने कहा कि जब तक हिमांशु की मौत के जिम्मेदार आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते, आंदोलन चलता रहेगा। समिति आंदोलन की अग्रिम रणनीति तय कर रही है।
धरने पर गीता रावत, मीना मर्तोलिया, शकुंतला पंचपाल, चंद्रा रौतेला, मीना खुल्बे, गीता मर्तोलिया, राधा, दीपा, कै. मोहन सिंह अल्मियां, केपी जोशी, चंद्र सिंह मर्तोलिया, मोहन सिंह खती, प्रधान हरीश कनवाल, हर्ष कनवाल, धीरेंद्र रावत, मोहित भट्ट, राजू रावत, मुकेश जोशी, गोकर्ण सिंह, दीपा पाठक, दया जंगपांगी आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें