फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में तैयारियां पूरी

Sun, 20 Jul 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सावन का आज पहला सोमवार है। जिलेभर के शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान होंगे। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुखमय जीवन की कामना करेंगे और कावड़िया भी गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। जागेश्वर धाम समेत अन्य शिवालयों में तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार को ब्रह्ममुहूर्त से ही भक्तों का जागेश्वर धाम के अलावा रत्नेश्वर, बालेश्वर, एनटीडी शिवालय, बद्रेश्वर, पातालदेवी, बेतालेश्वर, विश्वनाथ, देवस्थल आदि शिवालयों में आना शुरू हो जाएगा। देर शाम तक ये सिलसिला चलता रहेगा। सावन का पहला सोमवार होने के कारण जागेश्वरधाम समेत अन्य शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। उपवास रख श्रद्धालु शिवालयों में मत्था टेकेंगे। बाहरी स्थानों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने और भंडारा करने आएंगे। रविवार को भी जागेश्वर धाम में दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ रही।


शिव शक्ति के मिलन और साधना का प्रतीक है सावन सोमवार
अल्मोड़ा। सावन में चार सोमवारों का विशेष महत्व है। यह शिव-शक्ति के मिलन, तपस्या, संयम और साधना का प्रतीक है। इस दिन लोग व्रत कर और पूजा-अर्चना के माध्यम से शिवशक्ति की कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन

ऐसी मान्यता है कि सावन सोमवार पर भगवान शिव की पूजा करने से वह प्रसन्न होते हैं और हर एक मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। पंडित पीतांबर गुरुरानी ने बताया कि पूजा के दौरान शिव चालीसा, महामृत्युंजय मंत्र या “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करना अत्यंत फलदायी होता है। शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक करने के साथ ही बिल्वपत्र, धतूरा, भस्म, सफेद फूल भगवान शिव को अर्पित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें