फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कांवड़ ड्यूटी से वापस बुलाए पुलिस कर्मी

Tue, 22 Jul 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पंचायत चुनाव शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की चप्पे-चप्पे पर नजरें हैं। चुनाव के लिए कांवड़ यात्रा पर गए पुलिसकर्मियों को भी वापस बुला लिया गया है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले से 125 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी कांवड़ यात्रा में लगाई गई थी। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि भिकियासैंण और अल्मोड़ा विकासखंड के दूरस्थ और आपदा संभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ की भी तैनाती की जाएगी।
प्रथम चरण के मतदान के लिए छह ब्लाॅकों को 17 जोन में बांटा गया है। 649 मतदान केंद्रों में 1345 सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। चुनाव के लिए चार सीओ, नौ निरीक्षक, 62 एसआई, एसआई, 161 हेड कांस्टेबल, 191 कांस्टेबल, 350 होमगार्ड, 140 पीआरडी जवान, 126 फाॅरेस्ट गार्ड और 300 ग्राम प्रहरियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

कोट-
प्रथम चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। कांवड़ यात्रा ड्यूटी पर गए पुलिस जवानों को वापस बुला लिया गया है। - देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें