फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने में पुलिस ने कसी कमर

Sun, 14 Apr 2019 12:18 AM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
पर्यटन सीजन में रानीखेत नगर में इस तरह से लगता है जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पर्यटन सीजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पुलिस ने नगर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और हेलमेट के बगैर बाइक और स्कूटर दौड़ाने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।  इस साल अभी तक पुलिस ने कुल 1437 चालान काटे हैं, जिनमें से अधिकांश बिना हेलमेट और तीन सवारी वाले चालान हैं।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि अभियान के बाद बगैर हेलमेट के दोपहिया दौड़ाने वालों की तादात घटी है। अभियान को और सख्ती से लागू किया जाएगा।


मालूम हो कि रानीखेत में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में देश-विदेश से हजारों सैलानी आते हैं। इससे पर्यटन व्यवसाय को भी बल मिलता है। सीजन के मद्देनजर पुलिस ने मुख्य बाजार की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। कोतवाल नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने व्यापारियों से दुकानों के आगे सड़क तक सामान नहीं फैलाने की हिदायत दी है। साथ ही माल वाहक वाहनों के लिए समय निर्धारित किया गया है।  इसके अलावा बगैर हेलमेट के दोपहिया दौड़ाने वालों के लिए अभियान में तेजी लाई गई है। पुलिस अब चालान की धनराशि बढ़ाने पर भी विचार कर रही है।


सड़क किनारे सामान रखा तो खैर नहीं
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। थाना पुलिस ने सीओ बीरसिंह और थानाध्यक्ष रमेश बोहरा के नेतृत्व मे क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों के आगे सड़क किनारे रखीं पेटियां, सरिया आदि सामान हटाने के साथ ही सख्त हिदायत भी दी गई। इस दौरान कुछ लोगों का चालान भी किया गया। सीओ ने से चेतावनी दी है कि सड़क में बेतरतीब सामान रखने और अनावश्यक  रूप से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें