गर्मी शुरू होते ही जंगलों में आग लगना शुरू हो गया है। शनिवार दिन में करबला के पास के जंगल में अचानक आग लग गई। आसपास बस्तियां और लेप्रोसी मिशन होने के कारण लोगों में दहशत फैल गई। आग बुझाने के लिए पास के गांव के ग्रामीण और वन कर्मी मौके पहुंचे और काफी मशक्कत के करीब दो घंटे बाद आग बुझाने में सफलता मिली।
शनिवार दिन के समय अचानक करबला के जंगल में आग भड़क गई। तेज हवा चलने के कारण आग तेजी से फैलती हुई लेप्रोसी मिशन की ओर जाने लगी। आसपास के गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खुद ही आग बुझाने लगे। करीब एक घंटे बाद वन कर्मी भी मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों का कहना था कि हवा चलने के कारण आग तेजी से फैलती हुई लेप्रोसी मिशन की ओर जाने लगी। अगर आग बुझाने में कुछ और देर होती तो मुश्किल हो जाती। इधर वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा ने बताया कि आग राजस्व क्षेत्र में लगी थी। सूचना मिलने के बाद वन कर्मियों को भेजा गया था अब आग बुझ चुकी है।